मुंगेली: भाजपा ने मंडलों के नए अध्यक्षों की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुंगेली जिले के विभिन्न मंडलों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। संगठन को और मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से इन पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने सभी नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।
घोषित मंडल अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
1. मुंगेली नगर मंडल – सौरभ बाजपेयी
2. मुंगेली ग्रामीण मंडल – राजीव श्रीवास
3. सेतगंगा मंडल – सुखचंद साहू
4. जरहागांव मंडल – नागेश्वर जायसवाल
5. लौदा मंडल – अभिलाष द्विवेदी
6. पथरिया मंडल – संजय राजपूत
7. सरगांव मंडल – पोषण यादव
नव-नियुक्त अध्यक्षों को स्थानीय स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का मानना है कि यह कदम संगठन को ज़मीनी स्तर पर और प्रभावशाली बनाएगा।