नेतृत्व का नया चेहरा: सुनील पाठक-जिला उपाध्यक्ष, भागीरथी यादव-प्रवक्ता बने साथ में सोम वैष्णव और कोटू दादवानी को मिला बड़ा दायित्व


मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है | 

    संगठन की घोषित नई कार्यकारिणी में इस बार जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की घोषणा के मुताबिक, सुनील पाठक की सक्रियता व संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष जैसे अहम पद से नवाजा गया। हालांकि जिलाध्यक्ष की दौड़ में उनका नाम काफी सक्रिय था परन्तु राजनीति समीकरण और सभी की आपसी राय से पार्टी नें वरिष्ठ कार्यकर्त्ता दीनानाथ केशरवानी पर भरोसा जताया था जिसके बाद से ही सुनील पाठक को किसी बड़े पद मिलने की बात चल रही थी, एबीवीपी से अपने राजनितिक पारी की शुरुआत करने वाले सुनील पाठक लंबे समय से ना केवल राजनीति बल्कि पत्रकारिता जगत का भी बड़ा नाम है दूसरी ओर विश्वास और सांगठनिक अनुभव को देखते हुए भागीरथी यादव को पार्टी की नीतियों और योजनाओं को मीडिया एवं जनता तक पहुंचाने के लिए प्रवक्ता चुना गया है| लोरमी के वरिष्ठ नेता गुरमीत सलूजा का संगठन के प्रति समर्पण और कार्यक्षमता को देखते हुए पूर्व कार्यकाल के सफल संचालन के बाद उन्हें पुनः जिम्मेदारी देते हुए जिला महामंत्री बनाया गया है साथ में पार्टी नें जिला कोषाध्यक्ष जैसे प्रमुख पद को डोड़ा के प्रतिष्ठित मालगुजार सेतगंगा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सोम वैष्णव संभालेंगे।
  
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस बार छह जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें सुनील पाठक के अलावा दिनेश साहू, रामेश्वर बंजारे, हरिशंकर वर्मा, श्रीमती चंद्रकली पात्रे तथा श्रीमती नंदनी साहू शामिल हैं।
इसके अलावा सरगांव मंडल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर को भी जिला महामंत्री बनाया गया है। छह मंत्री के रूप में मानस सिंह बैस, प्रदीप मिश्रा, रिंकू सिंह ठाकुर, श्रीमती समुंद सिन्द्राम, श्रीमती पायल विश्वकर्मा और श्रीमती पूर्णिमा ध्रुव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यालय मंत्री का दायित्व पुनः कोटूमल दादवानी ही संभालेंगे।
इस नियुक्ति पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव, बिल्हा पथरिया विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, तथा पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी |

Post a Comment

Previous Post Next Post