वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां, नए साल से पहले आदेश जारी

रायपुर: वाणिज्यिक कर विभाग ने नए साल से पहले थोक में पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर पीएस विध्यराज को राज्य कर संयुक्त आयुक्त से राज्य कर अपर आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसके साथ ही अन्य पदों पर भी कई अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है:

राज्य कर उपायुक्त से राज्य कर संयुक्त आयुक्त के 5 पद।

राज्य कर सहायक आयुक्त से राज्य कर उपायुक्त के 17 पद।

राज्य कर निरीक्षक से राज्य कर अधिकारी के 11 पद।


इन पदोन्नतियों से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। नए पदों पर जिम्मेदारियां मिलने से अधिकारियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है।


Post a Comment

Previous Post Next Post