मुंगेली में कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान के खिलाफ छापेमारी तेज

मुंगेली में कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान के खिलाफ छापेमारी तेज

मुंगेली, 01 जनवरी 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिले में धान खरीदी प्रक्रिया जारी है। अवैध धान भंडारण और बिक्री पर नजर रखते हुए लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम डिंडोरी में बड़ी कार्रवाई की।

पुष्पराज साहू के पास निरीक्षण के दौरान 312 बोरी (125 क्विंटल) अवैध धान का भंडारण पाया गया। पूछताछ में पुष्पराज कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान को जब्त कर लिया।

कार्रवाई में नायब तहसीलदार सी.पी. सोनी, शांतनु तारम, आर.ए.ई.ओ. रामेश्वर ध्रुव, अशोक क्षत्रिय, उप निरीक्षक विहर्षवर्धन पाटले और भूपेंद्र गुप्ता शामिल थे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान भंडारण और बिक्री को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post