अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल: मुंगेली में बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन


मुंगेली: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचायत चुनाव 2025 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को उचित आरक्षण नहीं देने के खिलाफ राज्य सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष माननीय  दीपक बैज जी के निर्देशानुसा 15 जनवरी को मुंगेली में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा करेंगे नेतृत्व
इस आंदोलन का नेतृत्व नव नियुक्त जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा जी करेंगे। उनका यह पहला जिला मुख्यालय आगमन होगा, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व सांसद-विधायक, निगम-मंडल-आयोग के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, और त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कार्यक्रम विवरण:

तिथि: 15 जनवरी 2025

दिन: बुधवार

समय: दोपहर 2:00 बजे से

स्थान: पड़ाव चौक, मुंगेली


ओबीसी समाज को न्याय दिलाने की लड़ाई तेज करेगी कांग्रेस
यह धरना प्रदर्शन राज्य सरकार द्वारा पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ किए गए आरक्षण भेदभाव के विरोध में एक सशक्त कदम है। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह ओबीसी समुदाय के साथ हो रहे इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।

घनश्याम वर्मा का होगा भव्य स्वागत
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष  घनश्याम वर्मा जी का यह पहला जिला मुख्यालय दौरा है, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनके आगमन पर कांग्रेसजन भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

टीप: कांग्रेस पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर ओबीसी समाज के प्रति समर्थन व्यक्त करें और आरक्षण पर हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post