बड़ी खबर: सरगांव की कुसुम फैक्ट्री में चिमनी गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

सरगांव की कुसुम लोहा फैक्ट्री में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की चिमनी ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

अब तक एक मजदूर को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिमनी के नीचे अभी भी आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह घटना फैक्ट्री में सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना ने मजदूरों की सुरक्षा और फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही पर बहस छेड़ दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post