मुंगेली में “I LOVE AMBEDKAR” मार्च: युवा कांग्रेस ने दलितों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का किया विरोध

मुंगेली: समाज के दलित वर्ग के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ युवा कांग्रेस ने एक सशक्त संदेश देते हुए “I LOVE AMBEDKAR” मार्च का आयोजन किया। यह अभियान आईवाईसी प्रभारी  कृष्णा अल्लावरु और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में इस अभियान को व्यापक समर्थन मिला। इसी कड़ी में जिला युवा कांग्रेस मुंगेली ने ग्राम पौनी में उत्साह और जोश के साथ मार्च का आयोजन किया।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, बोगी बारामते, नयनदास डहरिया, मनोज अकेला, भारत रत्न मंडेला, मनीष साहू सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

मार्च में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर का मार्ग ही समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की राह दिखाता है। कार्यक्रम का माहौल जोश और उत्साह से भरा रहा, जिसमें युवाओं ने “जय भीम” के नारे लगाकर सामाजिक न्याय की अलख जगाई।

यह अभियान दलितों के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में युवाओं की प्रतिबद्धता और सामाजिक समानता के प्रति उनकी जागरूकता को प्रदर्शित करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post